logo

कोरोना की तीसरी लहर की आहट के साथ ही जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तेद हो गई हैं। बिहार झारखंड बॉर्डर हंसडीहा के महादेवगढ़ पर

कोरोना की तीसरी लहर की आहट के साथ ही जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तेद हो गई हैं। बिहार झारखंड बॉर्डर हंसडीहा के महादेवगढ़ पर अब पुनः शुक्रवार से चेकप्वाइंट स्थापित किया जा रहा है। कोरोना की पहली व दूसरी लहर के दौरान भी महादेगढ़ के समीप अंतरराज्यीय चेकपोस्ट बनाया गया था। गुरुवार को चेकप्वाइंट स्थापित करने को लेकर बीडीओ दयानंद जायसवाल व हंसडीहा थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ने स्थल निरीक्षण कर जिला के वरीय अधिकारियों को अवगत कराया। बीडीओ दयानंद जायसवाल ने बताया की शुक्रवार से बिहार से झारखंड में प्रवेश करने वाले सभी नागरिकों का आरटीपीसीआर जाँच किया जायेगा। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों के साथ साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई हैं। महादेगढ़ के समीप बनाये जाने वाले चेकप्वाइंट पर चौबीसों घंटे स्वास्थ्य कर्मी, दंडाधिकारी व पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। सभी आंगतुकों का पहले कोरोना जाँच होगा उसके बाद उन्हें जिला में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।

0
14635 views