logo

सीटी यूनिवर्सिटी में बिहार व झारखंड नाइट का आयोजन जगराओं,(लुधियाना)- सीटी यूनिवर्सिटी में देश के कोने-कोने से विद्यार्थ

सीटी यूनिवर्सिटी में बिहार व झारखंड नाइट का आयोजन
जगराओं,(लुधियाना)- सीटी यूनिवर्सिटी में देश के कोने-कोने से विद्यार्थी पढ़ने आते है। इस कारण यहां सभ्याचारक विभिन्नता देखने को मिलती है। इसी को ध्यान में रखते समय-समय पर विभिन्न सूबों व देशों की अगुआई करते सभ्याचारक समारोह करवाए जाते है। बहु-सभ्याचारक पहुंच को मुख्य रखते हुए एक संस्कृति ऐसी भी झारखंड व बिहार नाइट का आयोजन किया गया। स्टैंडअप कामेडी के साथ-साथ क्षेत्रीय नाच, क्षेत्रीय भोजन, खेलों व कविताओं द्वारा संबंधित राज्यों के सभ्याचार को दर्शाया। समारोह की मेजबानी सीटी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों अमृत राज आनंद व प्रिया उपाध्याय ने मनमोहक अंदाज में की। समारोह में मुख्य मेहमान डा. हर्ष सदावरती वीसी व डायरेक्टर रिसर्च इंडस्ट्री इंटरफेस व इनोवेशन थे। डा.सदावरती ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां भी जरूरी है और इसमें भाग लेने से विद्यार्थियों को भावनात्मक विकास, सामाजिक हुनर विकास व समूची शख्सीयत के विकास में मदद मिलती है।

3
14661 views