logo

शादी का झांसा देकर चार साल तक बनाता रहा शारिरिक संबंध | गर्भवती होने पर युवती ने दर्ज कराया मामला, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर चार साल तक बनाता रहा शारिरिक संबंध |

गर्भवती होने पर युवती ने दर्ज कराया मामला, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती के साथ चार साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध और जब युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने युवती से झार लिया पल्ला। मामलें को लेकर पीड़िता ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। और सोमवार को हंसडीहा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार रामगढ़ प्रखंड के भतोड़िया पंचायत के चीना डंगाल गांव के युवती ने हंसडीहा थाना क्षेत्र के महादेवगढ़ गांव निवासी दुर्गा टुडू के खिलाफ दुमका कोर्ट पहुँच रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती द्वारा बताया गया था कि वर्ष 2018 में वो काम करने तमिलनाडु गई थी वहां दुर्गा टुडू नामक युवक से उसकी मुलाकात हुई और दोनों में प्रेम हो गया। जिसके बाद युवती वंदना पर्व में अपने घर आई।
पर्व समाप्त होने के बाद वर्ष 2019 के फरवरी माह में वे दोनों काम करने हिमाचल प्रदेश निकल गए। जहां दुर्गा टुडू उक्त युवती को अपने पत्नी की तरह रखने लगा। यहां उसके साथ शारीरिक शोषण कर कई बार दुष्कर्म किया। जब युवती आठ माह की गर्भवती हो गई तो दुर्गा टुडू ने बच्चा गिरा देने की सलाह देते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। मामलें को लेकर गांव में पंचायती भी हुई पर सहमति नहीं बन पाई। आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

1
14649 views