logo

रांची। 3 जनवरी से शुरू होनेवाले 15-18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के कोविड-19 टीकाकरण को लेकर जिला प्रशासन रांची ने तैयारिय

रांची। 3 जनवरी से शुरू होनेवाले 15-18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के कोविड-19 टीकाकरण को लेकर जिला प्रशासन रांची ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी मामले को लेकर शनिवार को शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यों और उपप्राचार्यों के साथ जिला स्तर पर गठित वैक्सीनेशन सेल की बैठक हुई। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता (नक्सल), रांची रामवृक्ष महतो, सामान्य शाखा प्रभारी संजय प्रसाद, डीआरसीएचओ शशि भूषण खलखो और डॉ अनूब ने स्कूलों के प्राचार्य और उप प्राचार्यों से टीकाकरण से संबंधित तैयारियों पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक जानकारियां साझा की।बैठक में विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यों और उप प्राचार्यों को 15-18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत को लेकर अपर समाहर्ता (नक्सल) द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी। डीआरएसीएचओ शशि भूषण खलखो और डॉ अनूब ने सभी को टीकाकरण से संबंधित तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी दी।साथ ही सभी को शीघ्र से शीघ्र स्कूलों में 15-18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।बैठक में सामान्य शाखा प्रभारी संजय प्रसाद ने स्कूलों के प्राचार्यों और उप प्राचार्यों से कहा कि 15-18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर वो अपने स्तर से भी अभिभावकों और बच्चों को जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास करें, विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप एवं अन्य माध्यम से उन्हें जानकारी दें।

5
14655 views