logo

बनासकांठा की मैत्रिय ने नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप खेल मे दूसरा स्थान प्राप्त कर डीसा शहेर को गौरवान्वित किया हरियाणा

बनासकांठा की मैत्रिय ने नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप खेल मे दूसरा स्थान प्राप्त कर डीसा शहेर को गौरवान्वित किया

हरियाणा सोनीपत मे 29वीं जूनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप-2021 ता-25 से 28 दिसंबर 2021 तक आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में फॉइल, ईपी और सेबर जैसे आयोजन होते हैं। जिसमें डीसा की DNP आर्ट्स एन्ड कॉमर्स कॉलेज की खिलाड़ी मैत्रिय चावड़ा ने सेबर इवेंट में भाग लिया था।
मैत्रिय चावड़ा ने इस प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों के खिलाफ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक हासिल किया।खेल क्षेत्र में रजत पदक प्राप्त करते हुए गुजरात के साथ बनासकांठा और डीसा कॉलेज का गौरव भी बढ़ा दिया। डीसा डीएनपी कॉलेज मे मैत्रिय चावड़ा को सन्मानित करते हुए बधाई दी गई। 

15
14657 views