logo

भ्रष्टाचार और अपराधमुक्त शासन देने के लिए कृत संकल्पित भाजपा : संजीव गोयल 'सिक्का' मेरठ। प्रदेश के राज्यमंत्री संजी

भ्रष्टाचार और अपराधमुक्त शासन देने के लिए कृत संकल्पित भाजपा : संजीव गोयल 'सिक्का'

मेरठ। प्रदेश के राज्यमंत्री संजीव गोयल 'सिक्का' ने कहा कि, 'भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार और अपराधमुक्त शासन देने के लिए कृत संकल्पित है।'

श्री सिक्का वार्ड 22 के अंतर्गत गोकुल विहार स्थित विपिन उपाध्याय के आवास पर गोकुल विहार समिति की ओर से आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर गो​कुल विहार समिति की ओर से राज्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर श्री सिक्का ने कहा कि, 'मेरठ के सोतीगंज में वर्षों से चल रहा वाहन चोरों के अभेद्य किले को धराशायी करना इसका उदाहरण है। यहां कई सालों से वाहन कबाड़ियों द्वारा देश भर से चुराकर लाये गये दो पहिया से लेकर चौपहिया वाहनों को मिनटों में काटकर उसके पार्ट्स महंगे दामों में बेचने का कारोबार चलाया जा रहा था। योगी सरकार की पुलिस ने वाहन कबाड़ियों का नेटवर्क ढहा दिया। मुख्यमंत्री योगी के शासनकाल में अफसरों के साथ गठजोड़ रखने वाले भ्रष्ट पुलिस अफसरों की कुं​डलियां खंगालकर उन्हें भी कड़ा सबक सिखाया गया है। 

केंद्र व राज्य सरकारों की भ्रष्टाचार के खिलाफ टालरेंस नीति का ही परिणाम है कि कानपुर के समाजवादी इत्र कारोबारी के यहां आयकर छापे में दो सौ करोड़ की नकदी, 23 किलो सोना तथा छह करोड़ रुपये का चंदन का तेल बरामद किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़क रवैये के कारण कुख्यात अपराधी सलाखों के पीछे हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में यूपी विकास के मार्ग पर तेज रफ्तार से दौड़ रहा है। लखनऊ, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और अब कानपुर में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत भाजपा शासन की देन हैं। भाजपा के शासन में प्रदेश को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की सौगात मिली है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण शुरू होने और काशी विश्वनाथ कारिडोर के बनने से इन स्थलों को वैश्विक पहचान मिली है। 
उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश में भाजपा बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता गोकुल विहार समिति के अध्यक्ष हरवीर सिंह मलिक और संचालन कृष्ण पाल राणा ने किया। इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष रवि भइया, राजपाल उपाध्याय, देवेंद्र सिंघल (देबू), सत्यवीर सोम, सतेंद्र मास्टरजी, अनीस सोलंकी, शोभित गोयल, विक्रम सैनी, करण सिंह, अनिल ठुकराल, महिपाल सिंह राणा, पूर्व ​वार्ड अध्यक्ष  डॉ. पीके सक्सेना, रोहटा रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार, अंकुर गोयल, विजेंद्र सिंघल, रिषभ सिंघल, सचिन गुप्ता, सूरज राजपूत, शिवम ठाकुर, छोटे भइया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

32
14677 views
  
1 shares