logo

सारथी वेलफेयर फाउंडेशन सेनेटरी पैड वितरण करके छात्राओं को किया जागरूक बागपत   उत्तर प्रदेश सरकार की

सारथी वेलफेयर फाउंडेशन सेनेटरी पैड वितरण करके छात्राओं को किया जागरूक

बागपत  

उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के अंतर्गत सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा पॉलिटेक्निक के पास कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय  बड़ौत (बड़का रोड) पर सभी छात्राओं को व्यक्तिगत साफ सफाई के बारे में बताकर सेनेटरी पैड देकर छात्राओं को जागरूक किया गया , सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की मेंबर रेणुका जैन जी ने बताया ने बताया  की पीरियड्स के वक्त लड़कियों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है  इसलिए हम सबने मिलकर  लड़कियों और महिलाओं के लिए  कुछ करने की ठानी  है इसलिए हम अब गांव गांव और स्कूल म जाकर सैनेटरी नैपकिन इस्तेमाल करने के फायदे बता रहे है जिससे आने वाली समस्यों से बचा जा सके । इसी के साथ ही अध्यक्ष वंदना गुप्ता ने भी लड़कियों को सेनेटरी पैड के सही तरह से इस्तेमाल के तरीके बताकर उनको जागरूक किया  पीरियड्स के दौरान के डर से बाहर निकलकर उनको खुले आसमान में  कैसे जिया जाए   हमें जाकर उन लड़कियों की संकोच को दूर करना है इसी के साथ साथ   बच्चों से कविताएं भी सुनी ,लड़कियों ने कविताओं में नारी शक्ति को मजबूत करने की और प्रेरणादायक कविताएं सुनाई। इस अवसर पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन अध्यक्ष वंदना गुप्ता , उपाध्यक्ष शालू गुप्ता ,रेणुका जैन,शालू गुप्ता सदस्य।  कस्तूरबा बालिका स्कूल की  मैडम  पूनम रानी, सुजाता जी ,प्रभा जी मौजूद रही 

1
14666 views
  
1 shares