logo

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर्महाविद्यालय प्रतियोगिता नालन्दा कॉलेज में शुक्रवार को सम्पन्न हो गई। लड़कों एवं लड़कियों द

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर्महाविद्यालय प्रतियोगिता नालन्दा कॉलेज में शुक्रवार को सम्पन्न हो गई। लड़कों एवं लड़कियों दोनो ही वर्गों में फ़ाइनल मुक़ाबला आरआरएस कॉलेज मोकामा तथा नालन्दा कॉलेज बिहार शरीफ़ के बीच खेला गया। दोनो ही वर्गों में आरआरएस कॉलेज विजेता तो वहीं नालन्दा कॉलेज उपविजेता रही। विजेता टीम के तरफ़ से रोहित कुमार ने तो उपविजेता टीम के तरफ़ से गोपाल कुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इन खेलों से चुने गए खिलाड़ी अब बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगें। खेल समिति के अध्यक्ष डॉ उपेन मंडल ने कहा की चुनाव के बाद परिसर को ठीक कराके यह टूर्नामेंट कराया गया और सभी के सहयोग से यह सफल रहा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बेहतर खेल के लिए शुभकामनाएँ भी दीं। प्राचार्य डॉ रामकृष्ण परमहंस ने कहा की पंचायत चुनाव के बाद कॉलेज में छात्रों का आवागमन बढ़ा है ऐसे में इस तरह के खेल प्रतियोगिता से प्रतिभागियों के अलावे सभी छात्रों में सकारात्मक ऊर्जा आती है। खेल समिति के सदस्य डॉ बिनीत लाल ने कहा की खेल अब पहले के जैसा अन्य पाठ्यक्रम में नहीं आता बल्कि नई शिक्षा नीति में इसे पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है और हमलोग इस तरह की प्रतियोगिता कराके बच्चों में खेल के प्रति रुझान बढ़ाने का प्रयत्न कर रहे हैं जिससे वे कैरीयर के रूप में लोग इसे चुन सकें। इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ रत्नेश अमन ने कहा की सभी खिलाड़ियों ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया और खेल भावना से खेले। उन्होंने प्राचार्य और खेल समिति के सदस्यों को सफल खेल आयोजन के लिए बधाई दी। खेल शिक्षक दिलीप पटेल ने कहा की कम समय होने के बावजूद कॉलेज ने अच्छे तरीक़े से टूर्नामेंट संचालित किया। उन्होंने खेल आयोजन में लगे सभी वालंटीयर्स को भी धन्यवाद दिया। टूर्नामेंट में विश्वविद्यालय के अलग अलग कॉलेजों से 6 टीमों ने हिस्सा लिया।

1
14664 views