समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय अम्बेडकरनगर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जयन्ती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन ह
समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय अम्बेडकरनगर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जयन्ती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ|
किसानों के नेता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन वृतान्त पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई| विधान सभा क्षेत्र जलालपुर के राजेन्द्र चौधरी को प्रदेश सचिव व विधान सभा क्षेत्र आलापुर के ग्राम सभा असनारा निवासी विश्वनाथ यादव को समाजवादी छात्रसभा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर जोरदार स्वागत कर बधाई दी गयी|संगोष्ठी को जिलाध्यक्ष राम शकल यादव,पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त,पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी,पूर्व मंत्री लालजी वर्मा,विधायक सुभाष राय,पूर्व मंत्री आबिद रजा,पूर्व सदस्य विधान परिषद विशाल वर्मा,जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू,प्रदेश सचिव रघुनाथ यादव,पूर्व प्रत्याशी अध्यक्ष जिला पंचायत अजित कुमार यादव,जिला उपाध्यक्ष डा०अभिषेक सिंह,सपा नेता शेष कुमार वर्मा,जिलाध्यक्ष यूथ विग्रेड मोहम्मद सईम,अंकित पटेल,राष्ट्रीय सदस्य छात्र सभा विश्वनाथ यादव,सदस्य जिला पंचायतगण डॉ०प्रतिमा यादव,सूरज अहलादे,पुन्दरी गौतम,आलोक यादव,विधानसभा अध्यक्ष टाण्डा संदीप यादव,अजय गौतम एडवोकेट,प्रत्यूष चौधरी,राम अचल गौतम,राम बचन गौतम,अखिलेश गौतम,सुबाष यादव आदि मौजूद रहे|