logo

"लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ" स्लोगन के साथ कांग्रेस ने निकाला जन परिवर्तन यात्रा। विशेश्वरगँज(बहराइच)। "ल

"लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ" स्लोगन के साथ कांग्रेस ने निकाला जन परिवर्तन यात्रा।

विशेश्वरगँज(बहराइच)। "लडकी हूँ, लड सकती हुँ" महिला सशक्तिकरण पदयात्रा रेलवे स्टेशन विशेश्वरगँज से ब्लाक मुख्यालय विशेश्वरगँज तक निकालकर सेनानी स्मारक पर पुष्पाँजलि एवँ सामूहिक रुप सलामी देकर तथा शपथ लेकर पदयात्रा समाप्त हुआ। इस अवसर पर काँग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव एवँ प्रभारी उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी सम्माननीया प्रियँका गाँधी जी के दिशानिर्देश पर चल रहे महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत आज ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं मे सक्रियता एवं जागरुकता मे काफी स्फूर्ति चेतना व उत्साह है। महिलाओं को फ्री लैपटॉप स्मार्ट फोन एवं स्कूटी, नि:शुल्क बस यात्रा, 3 गैस सेलेण्डर आदि घोषणाओँ से महिलाऐँ काँग्रेस की तरफ काफी आकर्षित होकर उसे पुनः सत्तासीन करने का मन बना चुकी हैं। इस अवसर पर दिवाकर पाण्डेय ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार इतना सम्मान और उत्थान की बात सिर्फ प्रियँका गाँधी जी के द्वारा ही किया गया है, निशि द्विवेदी ने आजादी का इतिहास ही काँग्रेस का इतिहास बताती हुई उसकी आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर भोलानाथ मिश्र,  छोटेललाल पाण्डेय,  यशवँत चौहान, विनय तिवारी, सुनीता, रेखा,  माधुरी, अकबरी, सुनैना, साबरा बेगम, पुष्पा गौतम, बडका, सरस्वती देवी, दुर्गेश सिंह सहित कई नेताओ ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

3
14654 views
  
2 shares