logo

पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा और महंगा हुआ। पिछले एक साल से  किसनी आंदोलन चल रहा था, जो अब सरकार की तरफ से उनकी मा

पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा और महंगा हुआ।

पिछले एक साल से  किसानों का आंदोलन चल रहा था, जो अब सरकार की तरफ से उनकी मांगे मानी जाने पर खत्म हो चुका है। किसान अब दिल्ली से वापिस आने शुरू हो गए हैं। इसी तरह पंजाब में भी किसानों की तरफ से सभी टोल प्लाजा बंद कर दिए गए थे। अब यह टोल पलाजा़ भी शुरू कर दिया जाएंगे।

16 दिसंबर सुबह से पंजाब के सभी टोल प्लाजा शुरू कर दिए जाएंगे। लडोवाल टोल प्लाजा पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा है। जिस पर अब नए रेटों की लिस्ट जारी कर दी गई है। जैसे कार जीप का ₹130 पुराना रेट था उसको अब ₹135 कर दिया गया है। मिनी बस का एक साईड का 235 और अप डाउन ₹350 कर दिया गया है। ट्रक का एक तरफ का 465 और आने जाने का ₹700 कर दिया गया है। वही जो बड़े वाहन है उसमें ₹10 की बढ़ोतरी कर दी गई है। उसका एक तरफ का 750 और दोनों तरफ का 1120 रुपए लगेंगे।

1
14659 views